सभी चर्चाएँ
student
15 October 2026, 08:50 AM
यदि पृथ्वी से गुरुत्वाकर्षण (Gravity) खत्म हो जाए, तो क्या होगा?
यदि एक पल के लिए भी पृथ्वी से गुरुत्वाकर्षण (Gravity) बल पूरी तरह समाप्त हो जाए, तो हमारे दैनिक जीवन, पर्यावरण, वायुमंडल और पूरी पृथ्वी पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा? अपने शब्दों में विस्तार से वर्णन करें।"
उत्तर (2)
16 Oct, 10:00 AM
यदि पृथ्वी से गुरुत्वाकर्षण एक साथ खत्म हो जाए, तो मनुष्य और वस्तुएँ जमीन पर टिक नहीं पाएँगी। समुद्रों का पानी और वायुमंडल अंतरिक्ष में फैलने लगेंगे। चंद्रमा की कक्षा भी बदल जाएगी। हवा और पानी के बिना पृथ्वी पर जीवन धीरे-धीरे असंभव हो जाएगा।
16 Oct, 02:41 PM
यदि पृथ्वी से गुरुत्वाकर्षण समाप्त हो जाएगा, तो मनुष्य, पशु-पक्षी और सभी वस्तुएँ हवा में तैरने लगेंगी। समुद्र और नदियों का पानी पृथ्वी पर नहीं टिक पाएगा तथा वायुमंडल भी अंतरिक्ष में फैलने लगेगा। इससे पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं रहेगा।